भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 30 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा 437 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 186 गर्भवतियों का टीकाकरण कर प्रसव पूर्व जांच की।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम हथपरा तथा गड़ावर पहुंचकर आयोजित टीकाकरण शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम व आशा के द्वारा किए गए कार्य का भौतिक सत्यापन भी किया गया।
अधीक्षक ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बच्चों को विटामिन ए की खुराक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।