फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की। छात्रा के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दीन मोहम्मद उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एक कस्बे में बाइक सवार मनचले ने बृहस्पतिवार की सुबह काॅलेज जा रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहरतगढ़ के वार्ड 11 निवासी दीन मोहम्मद उर्फ बिल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी लड़की एक इंटर काॅलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह वह 7:30 बजे काॅलेज जा रही थी। तभी आरोपी ने उसके सामने आकर बाइक रोक दी और छेड़खानी करने लगा। वह स्कूल की जल्दी में आगे बढ़ी तो तिरंगा तिराहे गड़ाकूल के सामने फिर आरोपी ने बाइक उसके सामने रोकी और अश्लील हरकत करने लगा। पास के दुकानदार से मोबाइल लेकर अपने भाई को सारी बात बताई, जिस पर मेरे पुत्र ने 1090 पर फोन किया। मेरे लड़के व उसके दोस्त ने गड़ाकुल आटा चक्की के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपित के बारे में पता चला कि यह बहुत सी लड़कियों को छेड़ता रहता है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें