फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड की दस्तक...मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए लगेगा हीटर

Sun, 26 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड। संवाद
विज्ञापन
-300 शैय्या भवन, पुराने भवन व एमसीएच विंग में लगाया जाएगा हीटर
विज्ञापन

- ठंड में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए शुरू हुई कवायद
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा भवन के वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के लिए रूम हीटर लगाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। वहीं, मरीजों को पर्याप्त कंबल उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। मरीजों के साथ वार्डों में रुकने वाले तीमारदारों के लिए रैन बसेरे की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे ठंड के मौसम में उन्हें दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वहीं पुरानी भवन की टूटी खिड़की को भी सही करवाया जाएगा, इससे हवा भी अंदर नहीं आ सकेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से वार्डों में हीटर को लगवाने को लेकर तैयारी की जा रही है। साथ ही पर्दा भी लगवाने काम भी शुरु करा दिया गया है। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए मेडिकल प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। बेहतर व्यवस्था हाेने से ठंड के महीने में मरीजों को ठिठुरना नहीं पड़ेगा। नए भवन के अलावा अन्य भवन को विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे भर्ती होने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ठंड से पहले ही वार्डों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इससे मरीज को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें