फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पत्राचार तक सिमटी कोच की नियुक्ति, प्रैक्टिस के लिए परेशान हो रहे खिलाड़ी

Sun, 04 Jan 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए पत्राचार तक ही सिमट रहा है। यहां खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए कोच नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह मायूसी हैं।
विज्ञापन

खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन प्रशिक्षण करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन मार्गदर्शन करने के लिए कोच नहीं हैं। इससे वह खुद ही जैसे-तैसे प्रैक्टिस करने को मजबूर हैं। इससे वह खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पिछले दो वर्ष से खेल विभाग ने वाॅलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो व ताइक्वांडो के खेल के कोच के लिए विभाग ने पत्र भेजा था। कई बार पत्र भेजने के बाद भी कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई। वहीं, 31 दिसंबर को तैराकी के कोच क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री भी रिटायर हो गए, जिससे अब खिलाड़ियों को कोच मिलने की उम्मीद पूरी तरह से टूट गई है। खिलाड़ी अनुपमा, रितिका, देवेश, सत्यम ने कहा कि कोच के नहीं होने से प्रशिक्षण करने में कठिनाई होती है।
विज्ञापन

स्टेडियम के प्रभारी बाबू कमलेंद्र प्रताप ने बताया कि कोच के लिए पत्र किया गया था, कोच की नियुक्ति के लिए फिर पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें