फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएम ने दी 311 करोड़ की परियोजनाओं की साैगात

Mon, 10 Aug 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रतन सिंह इंटर कॉलेज बांसी के परिसर में 311 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते मुख
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी स्थित रतनसेन इंटर कॉलेज में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों को 311 करोड़ की परियोजनाओं का सौगात दी। उन्होंने मंच से ही बटन दबाकर बांसी व डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसमें सड़क निर्माण, कस्तूरबा विद्यालय और सिंचाई विभाग बाढ़ बचाव की परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बांसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 61 परियोजनाओं का शिलान्यास और 46 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में 63 करोड़ की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और 57 करोड़ की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं, बांसी विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और 127 करोड़ 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इसके अलावा दोनों विधानसभा क्षेत्र में निर्मित सड़कों, कस्तूरबा विद्यालय भवन और नदियों किनारे संवेदनशील कटान स्थलों पर हुए बचाव और मरम्मत आदि कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, उपेंद्र प्रताप सिंह, फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, रमेश मणि त्रिपाठी, मिथिलेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें