फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छाए बदरा, रुक-रुककर हुई बारिश ने दी गर्मी से राहत

Sat, 23 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार को मौसम ने राहत दी। दिनभर बादल छाए रहने के बाद रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं फसलों को भी भरपूर पानी मिलने ये किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश होने की संभावना हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम से ही आसमान में काले बादल छाए गए। रात करीब आठ बजे से ही बारिश होने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया। थोड़ी ही देर में आकाश में बिजली चमकने लगी। करीब 11 बजे रात से भोर तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे सुबह का मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार को सुबह में सूरज और बादलों के बीच लुका छीपी का खेल चलता रहा। आलम यह रहा कि पूरे दिन आसमान में काले बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे लोगों को दिन में गर्मी और उमस से परेशान नहीं होना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। इससे काले बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। शाम को मौसम सुहाना हो गया, लेकिन शहर में लोग जरूरी खरीदारी के लिए ही निकले। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें