फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बादलाें ने गर्मी से दिलाई राहत, फसलों को बारिश का इंतजार

Mon, 06 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर का सुहाना मौसम दिन भर छाया रहा बादल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज पिछले तीन दिन से राहत भरा है, लेकिन आसार के बाद भी बारिश नहीं हुई है। आसमान काले बादल छाए हैं, लेकिन बारिश न होने से किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए हैं। बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं, लेकिन किसानों को फसल सूखने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से पूरी तरह से राहत मिली गई है, लेकिन धान की फसल में पानी नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि आए खेत में धान की फसल तैयार है। अधिकतर फसल की बाली निकलने वाली है। ऐसे में बारिश की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। पिछले तीन दिनों से काले बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से फसल में पानी चलाने की जरूरत पड़ गई है। ऐसे में कई किसान फसल में पानी चला भी रहे हैं। वहीं बादलों के छाए रहने से पूरे दिन कस्बे में चहल-पहल बनी हुई है। सुबह से लेकर शाम तक बाजार गुलजार हैं। शाम को पार्कों में भी भीड़ बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें