फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीजेआई गवई ने लुंबिनी का किया भ्रमण

Sat, 06 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतीय सर्वोच्च अदालत के मुख्य न्यायाधीश पहुचे लुम्बिनी। श्रोत नेपाल
विज्ञापन
कपिलवस्तु। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने परिवार के साथ शनिवार को भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का आध्यात्मिक भ्रमण किया। उनका स्वागत लुंबिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष डॉ. लहारक्याल लामा, सदस्य सचिव सनुराजा शाक्य और अन्य अधिकारियों ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान गवई ने लुंबिनी क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मायादेवी मंदिर परिसर का दौरा किया और बुद्ध की जन्मस्थली का अवलोकन किया।
मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने लुंबिनी में दीप प्रज्वलित कर विश्व शांति, मानव कल्याण, नेपाल की प्रगति और भारत-नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने की कामना की। भारत के मुख्य न्यायाधीश गवई ने बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का दौरा करने वाले पहले बौद्ध मुख्य न्यायाधीश होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें