फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग मशीन व सामान राख

Sat, 06 Sep 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के ग्राम सहदेइया निवासी राजेश पाठक के घर शुक्रवार देर शाम शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक, बारावफात पर निकलने वाली जुलूस के चलते शुक्रवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। देर शाम आपूर्ति बहाल हुई। इसी दौरान शाॅर्ट सर्किट से सहदेईया निवासी राजेश पाठक के मकान के एक कमरे में मोमबत्ती, अगरबत्ती व कपूर बनाने वाली मशीन और उससे संबंधित उपकरण जलने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और गांव वाले जब तक पहुंचते। अन्य कमरों में रखे कपडे़ भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें