फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विरोध के बाद दूसरे जगह डाला जा रहा शहर का कूड़ा

Mon, 26 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बसडिलीया मोहल्ले के मार्ग पर ​​स्थित मैरेज हॉल के पास फैका जा रहा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
- धुएं से दम घुटने और आंखों में जलन से परेशान लोगों ने खोदकर बंद कर दिया था डंपिंग ग्राउंड का रास्ता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तिलक नगर (पकड़ी) स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में कचरा डालने और उसमें आग लगाने के विरोध के बाद नगर पालिका ने कूड़ा डंप करने का स्थान बदल दिया है। सोमवार को पंडित दीनदयाल नगर और बसडिलिया नाले के पास समेत अन्य स्थानों पर कूड़ा डाला गया। वहीं, नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि कचरे के निस्तारण के लिए जल्द ही ठोस व्यवस्था की जाएगी।
शहर से निकलने वाले कचरे को तिलक नगर वार्ड में गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग के उत्तर तरफ स्थित डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कचरे के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उसमें आग लगा दी जाती है। इससे उठने वाला धुआं आसपास की आबादी में फैल जाता है। हवा चलने पर धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन होने लगती है।
विज्ञापन

शनिवार रात धुएं से परेशान होकर मोहल्ले के लोग विरोध में उतर आए थे। उन्होंने जेसीबी की मदद से डंपिंग ग्राउंड तक जाने वाला रास्ता खोदकर बंद कर दिया था। लोगों का कहना है कि कूड़े में आग लगने के बाद कई दिनों तक धुआं उठता रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी होती है। रात में सोने के दौरान भी दम घुटने लगता है। लोगों ने कूड़ा जलाने पर रोक लगाने और उसके निस्तारण की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन


तेज हवा चलने पर बढ़ जाती है परेशानी
पकड़ी चौराहे के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड से निकलने वाला धुआं तेज हवा चलने पर दूर तक फैल जाता है। इससे आसपास के मोहल्लों के लोगों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में लोगों ने डंपिंग ग्राउंड की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

बोले जिम्मेदार
तिलक नगर वार्ड स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का विरोध हुआ है। नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
- अजय कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें