फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शहर को जल्द मिलेगा पहला स्थाई टैक्सी स्टैंड, निर्माण शुरू

Thu, 06 Aug 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
: शहर के उसका गोरखपुर मार्ग पर पकड़ी चौराहे के पास हो रहा स्टैंड निर्माण
विज्ञापन

: अतिक्रमण, जाम, आवागमन और हादसों से निजात मिलने की उम्मीद
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका क्षेत्र के गोरखपुर मार्ग पर तिलक नगर पकड़ी के पास टैक्सी स्टैंड का तेजी से निर्माण हो रहा है। यहां स्थायी स्टैंड के निर्माण से जहां यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और टैक्सी चालकों को भी ठहरने के लिए स्थान मिलेगा। वहीं, शहर में सड़क किनारे टैक्सियों के खड़े होने से लगने वाले जाम से भी राहत मिल जाएगी। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए।
शहर के उसका गोरखपुर मार्ग पर तिलकनगर वार्ड में पकड़ी चौराहे के पास 10 लाख रुपये की लागत से टैक्सी स्टैंड का निर्माण हो रहा है। यहां पर भूमि समतल करने के साथ ही शौचालय, पानी पीने की सुविधा और यात्रियों के बैठने के छाजन की सुविधा का निर्माण कराया जा रहा है। इस मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के निर्माण से सड़क पर वाहनों के खड़े होने से लगने वाले जाम और परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि शहर में कही भी टैक्सी स्टैंड नहीं होने से सवारियां भरने वाले वाहन और निजी वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। चालक जहां-तहां अपने वाहनों को खड़ा कर सवारियां भर लिया करते थे। इससे दुर्घटना के साथ जाम की भी समस्या बनी रहती है। शहर में स्टैंड न होने से पालिका प्रशासन वसूली भी नहीं कर पा रहा था, जिससे आय भी प्रभावित हो रही है। अब टैक्सी स्टैंड बन जाने से शहर की सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर सवारियां भरना बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

-
चार जगहों पर बनने हैं टैक्सी स्टैंड
नगर पालिका क्षेत्र में चार स्थानों पर टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए जमीन का चिह्नांकन करने के लिए पैमाइश की गई थी। इसके तहत चिह्नित जमीनों में गोरखपुर मार्ग के लिए तिलक नगर पकड़ी के पास, बांसी मार्ग के लिए अटलनगर सनई तिराहा, बर्डपुर-ककरहवा मार्ग के लिए कृष्णानगर जमुआर पुल के पास, सोहांस मार्ग के लिए बुद्धनगर सोहांस पुल के पास जमीन चिह्नित की गई है। वर्तमान में उसका गोरखपुर मार्ग पर तिलकनगर वार्ड में पकड़ी चौराहे के पास स्टैंड निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, पेट्रोल पंप तिराहे के पास बर्डपुर रोड पर टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए भूमि पूजन हो चुका है। यहां 15 लाख रुपये की लागत से टैक्सी स्टैंड का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


नगरवासियों एवं यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में आने वाले मार्गों पर टैक्सी स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है। उसका-गोरखपुर मार्ग पर तिलकनगर वार्ड में पकड़ी चौराहे के पास स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है।
गोविंद माधव, अध्यक्ष नगर पालिका
उसका गोरखपुर मार्ग पर पकड़ी चौराहे के पास टैक्सी स्टैंड निर्माण कराया जा रहा है। इससे आवागमन बेहतर होगा और शहर में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
अजय कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें