फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगों को लेकर सीएचओ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Oct 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की लंबित मांगों को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में 23 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में सिद्धार्थनगर के सीएचओ भी शामिल हैं। मंगलवार को सीएचओ के प्रतिनिधिमंडल ने कपिलवस्तु क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। विधायक ने मांगपत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएचओ ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद सेवा संबंधी कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। इनका समाधान कराने के लिए लगातार मांग की जा रही है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संरक्षक सूरज मोदनवाल, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, महामंत्री प्रशांत गंगवार और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शारदा रावत शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें