फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए, साइबर ठगी से बचाव के तरीके समझाए

Wed, 21 Oct 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- त्रिलोकपुर पुलिस ने सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत बुधवार को त्रिलोकपुर थाने की पुलिस टीम ने डोकम अमया स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई।
पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य को प्रभावित करती है। साथ ही साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विद्यालय आते-जाते समय यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। छात्राओं और अन्य विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के लिए आत्मरक्षा के तरीके भी बताए गए। पुलिस टीम ने नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देने के साथ आवश्यक पुलिस सहायता के लिए सीपीयू टीम प्रभारी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें उपनिरीक्षक गणेश कुमार, कांस्टेबल लालबाबू निषाद और महिला आरक्षी मनीषा सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें