शोहरतगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में लेदवा की मोनी व बालक वर्ग में नहरी के विजय अव्वल रहे।
न्याय पंचायत मड़वा के प्राथमिक विद्यालय महथा में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दमखम दिखाया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय लेदवा की मोनी प्रथम, करिश्मा द्वितीय व नहरी की विद्या तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में नहरी के विजय प्रथम, नकथर के रामरतन द्वितीय और लेदवा के रवि को तीसरा स्थान हासिल हुआ।