फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान मॉडल बने आकर्षण

Sat, 14 Nov 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। बीआरसी शोहरतगढ़ के अंतर्गत कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान प्रदर्शनी और पाककला के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले का उद्घाटन छात्रा करिश्मा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इससे पहले बच्चों और शिक्षकों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। विज्ञान प्रदर्शनी में हाइड्रोलिक लिफ्ट, हाइड्रोलिक चेयर, बायोगैस प्लांट, ग्रीन हाउस इफेक्ट, ग्लोबल वार्मिंग, वायु ऊर्जा, वाष्पोत्सर्जन और मानव जीवन में विज्ञान का महत्व जैसे मॉडल प्रस्तुत किए गए।
वहीं, पाककला के स्टॉल पर चाट, जलेबी, टिक्की, भेलपुरी, पापड़ और हलवा सहित विभिन्न व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी देखने के साथ व्यंजनों की खरीदारी भी की। विद्यालय के बाल संसद के पदाधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार और शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष दीन दयाल, मनमोहन गुप्ता, रेनू मद्धेशिया, राकेश कुमार, सरोज श्रीवास्तव, पवन कुमार चौरसिया और सिद्धार्थ कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें