फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड में कांपते हुए स्कूल जाने को बच्चे मजबूर

Tue, 23 Dec 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने को बेबस है। अभिभावकों ने ठंड को देखते हुए प्रशासन से स्कूलों में छुट्टी करने की मांग की है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों का समय भले ही कोहरे और ठंड को देखते हुए बढ़ा दिया है। मगर दिनभर खराब मौसम के कारण बचाव नहीं हो पा रहा है। सुबह हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच कांपते हुए बच्चे स्कूल जाने के लिए बेबस है।अभिभावकों ने ठंड व घने कोहरा को देखते हुए प्रशासन से स्कूलों में छुट्टी कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बोले अभिभावक



रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी अभिभावक रामदास ने कहा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हमारे दो बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन इस घने कोहरे और ठंड को देखते हुए आज अपने बच्चों स्कूल नहीं भेजा है। खैर स्कूल खुला है। सरकार को बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर देना चाहिए।




अभिभावक नसिबदार खान ने कहा हमारे परिवार के चर बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते है। स्कूल खुला है तो मजबूरन इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच बच्चों को स्कूल भेजना पढ़ रहा है। जिम्मेदारों को बच्चों की ठंड में सुरक्षा का थोड़ा ध्यान में रखना चाहिए। जबतक कोहरा व ठंड अधिक हो रही है कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की छुट्टी कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें