फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम की मौत

Fri, 31 Jul 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर घटना के बाद लगी हुई भीड़
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, देउरी गांव निवासी नजरुल हसन (24), छह वर्षीय मज्जू, यास्मीन (12) और साकरीन बाइक से संतकबीरनगर जिले के पिपरा गांव जा रहे थे। खेसरहा थाना क्षेत्र की सीमा पार कर बखिरा थाना क्षेत्र में करीब 200 मीटर आगे पहुंचते ही उनकी बाइक की गोइठहा की ओर से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह वर्षीय मज्जू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार नजरुल हसन, यास्मीन, साकरीन, बेलवालगुनही निवासी समसुल और सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर खेसरहा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी खेसरहा भिजवाया।
विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद समसुल और सद्दाम की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं नजरुल हसन, यास्मीन और साकरीन को आगे के उपचार के लिए संतकबीरनगर जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें