फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम-सीता विवाह उत्सव में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Fri, 16 Oct 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के बिजौरा स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीराम कथा के दौरान आयोजित कार्यकर्ता का म
विज्ञापन
- शिव मंदिर परिसर में सजी आकर्षक झांकियां, विवाह गीतों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

- संगीतमय रामकथा में कथा व्यास ने बताए श्रीराम के आदर्श
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरा स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार की रात राम-सीता विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कथा व्यास संत बलराम दास ने श्रीराम विवाह प्रसंग का संगीतमय वर्णन किया। भगवान श्रीराम के शिवधनुष भंग करने और माता सीता को वरमाला पहनाने का प्रसंग आते ही पंडाल में उत्साह छा गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।
विज्ञापन

राम विवाह उत्सव के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीराम और माता सीता की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक विवाह और बधाई गीत गाकर उत्सव की खुशियां मनाईं। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
कथा व्यास संत बलराम दास ने श्रीराम के आदर्श दांपत्य जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। उनके आदर्शों को अपनाकर परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें