फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छेड़खानी के आरोप में रेडियोलॉजिस्ट की पिटाई का वीडियो वायरल

Fri, 16 Oct 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे में एक रेडियोलॉजिस्ट की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो तीन-चार दिन पुराना है और कोतवाली तिराहा स्थित एक निजी पैथोलॉजी का है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सक पर एक युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उनकी पिटाई की थी। बताया जा रहा है कि चिकित्सक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं और दोपहर दो बजे के बाद कोतवाली तिराहा के निकट स्थित एक निजी पैथोलॉजी में बैठते हैं। घटना के बाद मामला कोतवाली पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया।
इस संबंध में कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें