फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुजुर्गों और बेसहारा बच्चों का जाना हाल

Mon, 31 Aug 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार की कम्युनिटी पुलिस टीम ने छितरापार गांव में बुजुर्गों, भिखारियों, लावारिस व बेसहारा बच्चों से संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने उनकी समस्याएं जानीं और किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य ऐसे लोगों को सुरक्षा का भरोसा देने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं और पुलिस की मदद के प्रति जागरूक करना रहा। एसओ संतोष कुमार तिवारी की नेतृत्व में टीम छितरापार गांव में पहुंंची। यहां एक-एक कर लोगों से बातचीत की और उनकी जरूरतों व परेशानियों के बारे में जानकारी ली।
पूछताछ के दौरान किसी ने गंभीर समस्या नहीं बताई। पुलिस ने उच्चाधिकारियों और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने, कानून व्यवस्था मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम और अफवाहों से बचने की अपील की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने को कहा और कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट प्रभारी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया। टीम में उपनिरीक्षक रामप्रसाद, हेड कांस्टेबल नौमीनाथ, हेड कांस्टेबल सिकंदर गुप्ता और महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें