फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदला माैसम का मिजाज, कोहरे और ठंड ने बढ़ाई मुसीबत

Thu, 18 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के हाइडिल तिराहे पर कोहरे के दौरान सड़क के दोनों तरफ से आवागमन करते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड का सितम अब बढ़ने लगा है। मंगलवार से ही बदले मौसम के मिजाज का असर बुधवार को भी देखने को मिला। रात में सर्द हवा चलने से तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में सात बजे ही सन्नाटा छा गया। इस दौरान घने कोहरे ने जहां लोगों की परेशानी बढ़ाई। वहीं तापमान गिरने से लोगों को गलन का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घना कोहरा और ठंड के चलते लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहे। वहीं इससे ठंड और गलन में भी इजाफा हो गया। कोहरे के चलते सुबह आठ बजे तक दृश्यता काफी कम रही, जिससे लोग सड़कों पर वाहन की लाइट जलाकर चलते नजर आए। इसका असर आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी पड़ी। सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
हाईवे और संपर्क मार्गों पर दृश्यता घटकर 30 से 50 मीटर तक रह गई, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, ठंडी पछुआ चलने से लोगों को अधिक ठिठुरन महसूस हुई। तापमान में गिरावट के चलते लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें