सिद्धार्थनगर। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग एवं अपर सचिव उर्वरक विभाग अनीता सी मेश्राम ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय में निर्मित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर और मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एएनएम सेंटर में ट्रेनिंग के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही आवासीय कक्ष को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग ने मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड, पंजीकरण कक्ष, रेड जोन-येलो जोन वार्ड, एसएनसीयू, पीआईसीयू वार्ड को देखा गया। भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। भर्ती मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि दवाएं और अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ. राजेश मोहन ने अवगत कराया गया कि प्रतिदिन लगभग पांच हजार की ओपीडी होता है।
इस अवसर पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ बलराम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया व अन्य उपस्थित रहे।अ