फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अक्तूबर से शुरू होगा सीसीयू, मिलेगी राहत

Thu, 14 Aug 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के परिसर में ​स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माणधीन भवन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अक्तूबर से लोगों को गंभीर मरीजों का इलाज कराने की सुविधा मिलने लगेगी। चिकित्सा भवन परिसर में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट का कार्य लगभग पूरा हो गया है। लगभग 20 करोड़ की लागत से बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट से लोगों को यहीं पर सुविधाएं मिलने लगेगी और उन्हें अन्य जिलों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

चिकित्सा भवन में क्रिटिकल केयर यूनिट कार्य लगभग दो वर्षों से करवाया जा रहा है। अब कार्य अंतिम चरण में है। वहीं भवन के भीतरी भाग में रंगाई पुताई का भी कार्य चल रहा है। इसमें 50 बेड की व्यवस्था रहेगी। इसका संचालन शुरू होने से गंभीर मरीजों को भर्ती करके तत्काल उपचार दिया जाएगा। क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) एक विशेष अस्पताल वार्ड है जो गंभीर बीमारियों या चोटों वाले मरीजों को गहन देखभाल करता है। यह मरीजों की स्थिति की निरंतर निगरानी करता है और तत्काल उपचार उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें