फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रसूता की मौत के मामले में डॉक्टर समेत 11 पर गैर इरादतन हत्या का केस

Wed, 24 Sep 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के साड़ी तिराहे पर स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : भंगहा सीएचसी में मेगा स्वास्थ्य ​शिविर में मौजूद विधायक व अन्य।
विज्ञापन
- नगर के आर के सेवा हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही से प्रसूता की मौत का मामला
विज्ञापन


- कमेटी की रिपोर्ट के बाद स्टाफ और डॉक्टर पर दर्ज होगा केस, जांच में पंजीकृत मिला अस्पताल

सिद्धार्थनगर। नगर के साड़ी स्थित आरके सेवा हॉस्पिटल में महराजगंज की प्रसूता सरिता की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर सहित चार नामजद और सात अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। अब जांच में अन्य की भूमिका सामने आएगी तो उनको भी इसमें शामिल किया जाएगा। वहीं, डीएम के निर्देश पर हुई जांंच में अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर हुई, जिससे प्रसूता की जान जाने की बात सामने आई है।
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी खुर्द गांव निवासी मृतका के ससुर रामशंकर मौर्य ने सदर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहू सरिता (28) पत्नी धनेश्वर मौर्य गर्भवती थी। 19 सितंबर की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर दिखाने के लिए कोल्हुई स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां से बड़े पुत्र, उनके जेठ सुकई और बड़ी बहू सरिता को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज दिखाने की सलाह दी गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच कर आठ दिन बाद डिलीवरी होने की बात कहकर घर ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद दिखाने के लिए साड़ी स्थित आरके सेवा हाॅस्पिटल पर पहुंचे, जहां पर एक महिला डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी होने की बात बताई। इसके बाद दोपहर 2:00 बहू को भर्ती कर लिया गया। 30 हजार रुपये भी लिए गए। बहू और बेटे से नकदी जमा करवाने के बाद हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद बेहोशी का इंजेक्शन देकर डिलिवरी करवा दी। रुपये के लालच में शाम सात पर बजे तक उसे रोके रखा। जब हालत बिगड़ने लगी तो वहां से रेफर कर दिया। ससुर ने आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक, डॉक्टर और स्टाफ ने हत्या की है। इसमें अस्पताल की जांच के साथ ही स्टाफ पर कार्रवाई की जाए। तहरीर आधार पर पुलिस ने चार नामजद और सात अज्ञात पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

-
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
तहरीर के आधार पर एसबी भारती, डाॅ. कंचन पटेल, उसके पति उपेंद्र उर्फ दिलीप, डाॅ. निजामुद्दीन, दो स्टाफ नर्स और पांच वार्ड बॉय पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। ससुर का आरोप था कि सरिता को भर्ती कर हस्ताक्षर के बाद तीस हजार रुपये नकद जमा कर लिए। उसके बाद डॉ. कंचन पटेल और उसके पति उपेंद्र पटेल उर्फ दिलीप, बेहोशी के डॉ. निजामुद्दीन, संचालक एसबी भारती और दो स्टाफ नर्स व पांच वार्ड बॉय अस्पताल में मौजूद थे। सभी ने मिलकर सरिता मौर्या को गलत दवा खिलाकर और गलत इंजेक्शन देकर जबरदस्ती प्रसव कराया, जिससे सरिता बेहोश हो गई। शाम करीब सात बजते-बजते गलत दवा इलाज करने के कारण रुपये के लालच में उसे रोके रखा और हालत बिगड़ने पर वहां से ले जाने की बात कही।
-
बाेले जिम्मेदार
मिले तहरीर के आधार चार नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच करने साथ ही कार्रवाई की जाएगी।
- दुर्गा प्रसाद, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें