फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला से मारपीट में चार पर केस दर्ज

Thu, 09 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। क्षेत्र के मधवापुर गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में पुलिस ने एक पक्ष के प्रदीप (25) समेत चार लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया। घायल महिला सुनीता की तहरीर के आधार पर उसका पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि मधवापुर स्थित एक घर में रह रही सुनीता (48) पत्नी भगवानदास का विवाद इसी घर को खरीदने का दावा करने वाले एक रिश्तेदार से चल रहा है। इस मकान को कुछ वर्ष पूर्व भगवानदास ने बनवाया था।
बुधवार की रात बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और सुनीता के साथ मारपीट करने लगे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सुनीता के साथ मौजूद उसके पुत्र ने बचाव का प्रयास किया। इस दौरान मौका देखकर बाइक सवार कुछ युवक भाग गए जबकि प्रदीप (25) पकड़ में आ गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान प्रदीप के साथ भी मारपीट हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया था। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रदीप समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें