खुनुवां बार्डर पर पर वाहनों की जांच करते एसडीएम व सीओ। संवाद
खुनुवां। त्योहारों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र और सीओ पवीन प्रकाश ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गो-तस्करी, तथा अन्य राष्ट्रों के अनाधिकृत प्रवेश को रोकने से संबंधित व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए हैं।
त्योहार को देखते हुए बॉर्डर पर होने वाली तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गईं हैं। अधिकारियों ने सीमा पर पहुंचकर सीमा चौकियों, एसएसबी की तैनाती, निगरानी व्यवस्था एवं स्थानीय पुलिस के समन्वय की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सीमा पार से हो रही नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, अवैध पटाखा भंडारण और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी एजेंसियों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने सीमा क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग और निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती गांवों में चोरी की अफवाहों पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने पर बल दिया गया। निष्क्रिय समितियों को पुनर्गठित करने के निर्देश भी मौके पर दिए गए। सीओ पवीन प्रकाश ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य सीमा की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाना तथा संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर त्वरित सुरक्षात्मक कदम उठाना था। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ संतोष कुमार तिवारी ने एसएसबी के साथ सीमा पर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच कराई और ग्राम सुरक्षा समितियों से अवैध गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पासवान, एसएसबी इंस्पेक्टर नीलाक्ष भूइंया तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान मौजूद