फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई में एकाग्रता पर दें विशेष ध्यान तभी मिलेगी सफलता : सीओ

Sat, 27 Sep 2025 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय पुस्तकालय में कॅरिअर काउंसिलिंग का हुआ आयोजन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पढ़ाई करते समय मन का एकाग्र होना सबसे जरूरी है। तभी सफलता मिलती हैं। पढ़ाई करने के साथ लक्ष्य का होना भी जरूरी है जाे सफलता का मूल मंत्र हैं। यह बातें शुक्रवार को सीओ सदर आईपीएस विश्वजीत सोरवान ने कही। वह राजकीय पुस्तकालय में आयोजित कॅरिअर काउंसिलिंग और मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किताबों के पढ़ते रहना चाहिए, इससे हमेशा ज्ञान की प्राप्ति होती है। लक्ष्य को निर्धारित करने के साथ ही उससे संबंधित किताबों और अन्य जानकारियों को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। जो छात्र के लिए बेहद जरूरी होता है। कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. भारद्वाज शुक्ल, डीसी लाइब्रेरी कृष्ण विहारी द्विवेदी के संचालन में किया गया। कार्यक्रम में अमित चौधरी, गयासुद्दीन खान, दिलीप द्विवेदी भी रहे। मुख्य अतिथियों ने पुस्तकालय के सदस्यों को साइबर सुरक्षा से संबंधित जरूरी टिप्स भी दिए। इस अवसर पर पुस्तकालय में लगभग 54 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में विकास उपाध्याय, भूपेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें