फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 100 मीटर तक पलटती हुई खाई में जा गिरी कार, चालक की मौत

Tue, 07 Oct 2025 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के ककरही के पास घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती हाईवे पर स्थित जोगिया चौराहे के पुल के पास सोमवार देर रात एक बेकाबू कार 100 मीटर तक कई चक्कर पलटते हुए खाई में चली गई। हादसा देखकर जबतक आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकालती चालक मनीष पांडेय (28) की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली में रहकर आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। किसी परीक्षा के इंटरव्य में भी शामिल होने वाला था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद गांव में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, उसका थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी मनीष पांडेय (28) पुत्र वीरेंद्र नाथ पांडेय अपनी कार से बांसी के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि रात में मनीष ने अपने भाई को फोन पर जानकारी दी कि बांसी से निकल गए हैं और कुछ समय में घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

अभी जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित जाेगिया चौराहे के आगे पुल के पास पहुंचा था कि कार बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार कार इतनी स्पीड में थी की एकाएक मोड पर पलटी खाने के बाद लगभग 100 मीटर में कई बार पलटी और उछलते हुए निर्माणाधीन दीवार को तोड़कर पलटकर खाई में चली गई। फिल्मी अंदाज में रात के तकरीबन 10:30 बजे हाईवे पर हुए इस हादसे को देखने वाले राहगीर हैरान हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसओ जोगिया मीरा चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। बुरी तरह से प्रभावित हो चुके कारण से मनीष को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिवार के लोगाें को जानकारी देने के साथ ही लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। तेज रफ्तार मौत की वजह बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें