फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्रॉप सर्वे के दौरान सीएससी संचालक की पिटाई, केस दर्ज

Tue, 07 Oct 2025 10:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील व त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जेरुइया में क्रॉप सर्वे के दौरान दो युवकों ने सीएससी संचालक की पिटाई कर दी। दोबारा सर्वे के लिए आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वैनियां खास निवासी बद्रीनाथ चौरसिया तहसील प्रशासन के निर्देश पर सीएससी संचालक के रूप में क्रॉप सर्वे का कार्य कर रहे थे। बीते चार अक्तूबर शनिवार की शाम लगभग पांच बजे जब वे ग्राम जेरुइया में सर्वे कर रहे थे, तभी गांव के ही सहज राम यादव और रामपाल गौतम गौतम पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए बद्रीनाथ चौरसिया को लात-घूसे व थप्पड़ों से मारने-पीटने लगे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने धमकी दी कि यदि वह दोबारा गांव में सर्वे करने आए तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें