फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सफाई कर्मचारियों का क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Mon, 10 Aug 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक संस्था के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30 सफाई कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से कार्य करने, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के सही उपयोग, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, स्वच्छता प्रबंधन के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन संस्था के शक्ति मिश्र व अजीत शुक्ल ने किया। चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। नियमित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण से कर्मचारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और नगरवासियों को बेहतर स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इस दौरान डीपीएम मनीष त्रिपाठी और लिपिक विक्रम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें