फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नई तकनीक से शिक्षा को सुगम बनाने दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 10 Aug 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर शोहरतगढ़ में सोमवार को जनपद स्तरीय शिशु बालिका प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चंद्र भूषण पांडेय प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर बांसी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल केंद्रीय शिक्षा की ओर से नई तकनीक का प्रयोग कर शिक्षा को सुगम व सरल बनाने पर बल दिया गया। जिले के विद्या भारती और अन्य विद्यालयों से आए शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्रशिक्षकों ने अनेक प्रकार के शिक्षण व कौशल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि इस पद्धति से बच्चों को शिक्षा देने में काफी सहायता मिलेंगी। प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने बालकों के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य करने के लिए शिक्षकों और शिक्षिकाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व ज्ञान से छात्र-छात्राओं को निपुण किया जाए ताकि आगे चलकर वह उच्च शिक्षा ग्रहण करने में उन्हें सहायता मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हीरालाल गुप्ता, कृष्ण मोहन पांडेय, कविता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें