फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाल विवाह के खिलाफ करेंगे जागरूक, रवाना हुआ रथ

Fri, 27 Nov 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जोगिया ब्लॉक परिसर से बाल विवाह मुक्त जागरूकता रथ रवाना किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर मुख्य अतिथि सचिव विनय श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल विवाह सामाजिक बुराई होने के साथ कानूनी अपराध भी है। इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प पूरा करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताएगा। नुक्कड़ नाटक, पंपलेट वितरण और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।
इस दौरान सचिव गौरव त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, संतोष कुमार, मनीष मिश्रा और संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें