फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने पर दिया जोर

Fri, 27 Nov 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में शुक्रवार को बीईओ अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और नोडल शिक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में यू-डायस पोर्टल पर नवीन नामांकन की पिछले वर्ष से तुलना, बच्चों की अपार आईडी बनाने और यू-डायस व प्रेरणा पोर्टल के नामांकन में अंतर की समीक्षा की गई। इसके अलावा ड्रॉपबॉक्स में प्रदर्शित बच्चों के इंपोर्ट, निपुण आकलन, विद्यालयवार कार्ययोजना, निपुण तालिका और शिक्षक डायरी पर चर्चा हुई।
शिक्षकों को ट्रैकर और संदर्शिका के अनुसार शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुस्तक व यूनिफॉर्म वितरण की पोर्टल पर फीडिंग, प्रिंट रिच मटेरियल, बिग बुक, गणित एवं विज्ञान किट और टीएलएम के उपयोग की स्थिति भी परखी गई।
विज्ञापन

बैठक में कक्षा पांच और आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अगली कक्षा में प्रवेश, स्वगणना की प्रगति, स्मार्ट क्लास संचालन के तहत 10 वीडियो ट्रेनिंग और बच्चों की स्क्रीनिंग की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें