फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अभियान धड़ाम... सड़कों पर आतिक्रमण, सता रहा जाम

Fri, 28 Nov 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर अतिक्रमण करके दुकान लगा रहे लोग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं, जिससे लोगों की समस्या बढ़ गई है। जिले के मुख्य मार्ग के साथ अशोक मार्ग के किनारे अवैध और अस्थाई निर्माण तक कराया गया है, जिससे सड़क पर कब्जा हो गया है और लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि शुक्रवार दिन में शहर के मुख्य मार्ग किनारे पशु चिकित्सालय के बगल में बांस बल्ली व प्लाई लगाते हुए अस्थाई दुकान का तेजी से निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ साल पहले सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मुख्य मार्ग किनारे के अवैध निर्माण और अस्थाई दुकानों को हटाया गया था। इसके बाद कार्रवाई नहीं होने से मुख्य मार्ग किनारे तेजी से अतिक्रमण का दायरा बढ़ने लगा। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अवैध दुकानों और अस्थाई निर्माण की बाढ़ सी आ गई है। शहर के सिद्धार्थ तिराहे से लेकर एसबीआई शाखा होते हुए हायडिल तिराहे तक मुख्य मार्ग किनारे चाय, पान की टंकी के साथ ही अन्य दुकानें संचालित की जा रही हैं।
वहीं, अशोक मार्ग पर भी सड़क के दोनों तरफ कई दुकानें संचालित हो रही है जबकि मुख्य मार्ग पर स्थित कई बड़ी दुकानों, होटल, माल और अन्य संस्थानों व मकानों के छज्जा बढ़ने के साथ अस्थाई रूप से सामान रखने से अतिक्रमण की समस्या रही है। अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या लगी रहती हैं। यहां तक कि शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर लोग सुबह शाम लगने वाले में जाम में घंटों फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम कर रही प्रक्रिया की जांच: अशोक मार्ग किनारे दुकानों के आवंटन के लिए अब तक हुई प्रगति की समीक्षा चार सदस्यीय टीम कर रही है। इसके बाद दुकानों के आवंटन की अग्रिम प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें