डुमरियागज तहसील सभागार में एसआईआर कार्य मे उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ अवधेश कुमार को शाल और प्
डुमरियागंज। क्षेत्र में एसआईआर कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले बीएलओ (शिक्षामित्र) अवधेश कुमार पांडेय को बृहस्पतिवार को एसडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार रविकुमार यादव ने शाॅल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्र के ग्राम उपधी स्थित बूथ संख्या 111 पर तैनात बीएलओ (शिक्षामित्र) अवधेश कुमार पांडेय ने एसआईआर फॉर्म फीडिंग (डिजिटाइजेशन) शत-प्रतिशत पूर्ण कर दिया है। इस पर एसडीएम राजेश कुमार ने उसके कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया और सभी बीएलओ से उनसे प्रेरणा लेकर एसआईआर कार्य और डिजिटाइजेशन जल्द पूर्ण करने की अपील की। इस दौरान विष्णु प्रसाद सिंह, उदयभान, अजय पाठक, अभिषेक कुमार, सौरभ, दिनेश सिंह आदि माैजूद रहे।