फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामलीला में लंका दहन का किया मंचन

विज्ञापन
भनवापुर के सहिजवार में चल रहे श्रीरामलीला कार्यक्रम में आरती करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के सहिजवार में चल रही रामलीला में सातवें दिन शुक्रवार की रात कलाकारों ने बाली वध, सुग्रीव मित्रता और लंका दहन का मंचन किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

रामलीला मंचन का शुभारंभ हनुमानजी की झांकी की आरती कर किया गया। मंचन में कलाकारों ने सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन की लीला का मंचन किया।
लीला मंचन के दौरान श्रीराम और लक्ष्मण सीता की खोज करते हुए जंगल में बढ़ते हैं। वहां सुग्रीव उन्हें देख लेते हैं और हनुमानजी को ब्राह्मण वेष धारण कर श्रीराम के सम्मुख भेजते हैं। इस पर श्रीराम हनुमानजी को पूरी घटना बताते हैं। इसके बाद हनुमान सुग्रीव की श्रीराम और लक्ष्मण से मित्रता कराते हैं।
विज्ञापन

सुग्रीव अपने दुख का कारण श्रीराम को बताते हैं। तब योजनाबद्ध तरीके से सुग्रीव से बाली को ललकार कर युद्ध करने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें