-विकास खण्ड शोहरतगढ के ग्राम पंचायत टेडिया गांव में बन रहे पंचायत भवन के ऊपर लटक रहा 11हजार बोल
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के टेडिया गांव में 2021-022 में मनरेगा की ओर से लाखों की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान भवन के ऊपर 11 हजार वोल्ट के तार पड़ जाने से चार वर्ष से अधिक का समय बीत चुका पर अभी तक पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका।
इससे यहां के लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। वहीं हादसे का खतरा भी बना हुआ है। पंचायत भवन के चारों तरफ आधे हिस्से में दीवार खड़ी हो चुकी है। पंचायत भवन के निर्माण कार्य के दौरान दीवार के ऊपर 11 हजार वोल्ट का तार पड़ जाने से भवन का निर्माण कार्य रुक गया है। तार को हटवाने के लिए यहां के प्रधान प्रतिनिधि अंजय कुमार चौहान ने ब्लाॅक से लेकर जिले और बिजली निगम तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन चार साल से अधिक का समय बीत चुका पर अभी तक तार को हटवाया नहीं जा सका है।
इस संबंध में परसिया फीडर के जेई राजेश साहनी का कहना है इसकी जानकारी है। शीघ्र ही इस पर कार्रवाई करके बहुत जल्दी तार को वहां से हटवा दिया जाएगा।