फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौ किलो गांजा के साथ मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के शिवराज नगर पालिका नंबर छह धर्मनगर स्थित काली मंदिर के पुजारी गोपाल कुर्मी चौधरी को लगभग नौ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को मंदिर के एक कमरे में रखी एक बोरी में छिपाए गए आठ किलो 760 ग्राम गांजे के साथ पुलिस ने दबोच लिया। गांजा कहां से आया, नेपाल पुलिस ने इसके कनेक्शन तलाशने शुरू कर दिए हैं।
उप पुलिस अधीक्षक संतोष आचार्य ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुजारी पर मंदिर के धन के गबन और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। शिकायतों के आधार पर जब पुलिस ने मंदिर परिसर की तलाशी ली तो वहां से गांजा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान पुलिस ने पुजारी के पास से 8,224 रुपये नकदी भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें