फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ा बजट : शिमला मिर्च का भाव बढ़ा, करेला भी 100 के पार

Sat, 29 Nov 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज नगर में फुटकर सब्जी बेचते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। सहालग के सीजन में सब्जियों की मांग बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। बाजार में जो शिमला मिर्च पिछले हफ्ते 100 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही थी, अब वह 150 रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन

करेला के दामों में भारी उछाल आया है और उसकी कीमत 60 रुपये किलो से दोगुनी होकर 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी होने का कारण आसपास के क्षेत्रों में फसल खत्म हो जाना है। दूसरे राज्यों से मंडी में सब्जियों की आवक हो रही है। इसके चलते बाजारों में हरी सब्जियों महंगी बिक रहीं हैं।
शिमला मिर्च के दाम में भी 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। भिंडी के दाम भी 60 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
फुटकर सब्जी विक्रेता मुस्तफा ने बताया कि सहालग में सब्जियों की मांग बढ़ने और क्षेत्र में फसल का उत्पादन कम होने के कारण सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

अभी सीजन में दाम कम होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, मटर, प्याज और नए आलू के दाम में गिरावट देखने को मिली है। नया आलू जहां 30 रुपये के बिक रहा है। वहीं, 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही मटर के दाम भी 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें