फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: माघ मेले के लिए चलाई जाएंगी विशेष बसें

Sat, 29 Nov 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम माघ मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारी में जुट गई है। इसके तहत जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा बेहतर सुविधा भी दी जाएगी। माघ मेला में जिले से सैकड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान करने के लिए जाते हैं। कई श्रद्धालु वहां पर रहकर भी संगम का स्नान करते हैं। ऐसे में इन श्रद्धालुओं को परिवहन की बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार माघ मेले का आयोजन तीन जनवरी से होगा, जिसमें जिले से लगभग 10 बस लगाए जाएंगे जबकि पर्याप्त सवारी मिलने पर तहसील स्तर से भी इसका संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए शाम को भी स्पेशल बस संचालित करेगी, जिससे श्रद्धालु एक दिन और दो रात में भी संगम का स्नान करके वापस आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें