सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओ की मासिक बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष लालजी यादव। संवाद
सिद्धार्थनगर। चुनाव आयोग ने प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए अपने वोटरों के मतदाता सूची में नाम बने रहने के लिए आयोग न जो विकल्प निर्धारित किया है। बूथ प्रभारी उसमें से किसी एक विकल्प को उपलब्ध कराएं। वरना नाम कटने से वोट देने से वंचित हो जाएंगे।
यह बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने शनिवार संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पीडीए के बढ़ते जनाधार को देखकर डबल इंजन के सरकार घबरा गई है। इसी कारण एसआईआर लागू किया है, जिससे पीडीए के लोग वोट देने से वंचित हो जाएं और भाजपा को इसका लाभ मिल जाए। सरकार बनाने के लिए बूथ प्रभारी चुनाव आयोग मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए जो भी विकल्प दिया है।