फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली के टॉवर पर 25 मीटर ऊंचाई पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 14 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव के बाहर हुई घटना, दुर्गा पूजा देखने की बात कहकर घर से निकला था राजन
विज्ञापन

- परिजन ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव के बाहर मंगलवार सुबह बिजली के टॉवर पर 25 मीटर की ऊंचाई पर 18 वर्षीय युवक का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। वह सोमवार की शाम दुर्गा पूजा देखने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन रात में नहीं लौटा। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गोनहा गांव निवासी छविलाल का पुत्र राजन सोमवार को भैंस चराकर घर लौटा था। शाम को नहाने के बाद उसने परिजन को गांव में दुर्गा पूजा का पंडाल देखने जाने की बात बताई और घर से निकल गया। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिजन ने तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के बाहर बिजली के टॉवर पर उसका शव लटका देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग की मदद से शव को नीचे उतरवाया गया। पहचान राजन के रूप में होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की मां मालती और परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, परिजन की ओर से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही किसी व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है।
एसओ जोगिया अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कई सवाल छोड़ गई घटना
राजन सात भाइयों और एक बहन में पांचवें नंबर पर था। परिजन के अनुसार, वह घर से सामान्य तरीके से दुर्गा पूजा देखने निकला था। इसके बाद उसका वापस न लौटना और सुबह बिजली के टॉवर पर करीब 25 मीटर की ऊंचाई पर दुपट्टे के सहारे शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। दुपट्टा किसका था और वह युवक के पास कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच जरूरी है। साथ ही, घर से निकलने के बाद वह कहां गया और रात में उसके साथ क्या हुआ, यह भी जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें