फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर के अंदर पंखे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 16 Nov 2026 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नगरा गांव का मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नगरा गांव में रविवार रात संदिग्ध हालात में एक युवक का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगरा गांव निवासी इनल (21) पुत्र शिव वचन रविवार रात अपने कमरे में सोने चला गया था। रात में परिजन भोजन के लिए उसे बुलाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। अंदर झांककर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। यह देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि इनल की शादी कुछ वर्ष पूर्व लोटन थाना क्षेत्र के बेलौही गांव निवासी सृजन से हुई थी। घटना के समय पत्नी मायके गई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें