फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूल गए बालक का शव तालाब में उतराया मिला

Wed, 08 Oct 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बुधवार दोपहर शुद्धोदन ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर दाे स्थित लबानी पोखरी में दुर्गेश (9) का शव उतराया मिला। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी अशोक कलवार का नौ वर्षीय पुत्र दुर्गेश बुधवार को रोज की तरह स्कूल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान उसका शव पोखरे में मिला। स्थानीय लोगों ने बच्चे का शव पानी से बाहर निकलवाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपिलवस्तु जिला अस्पताल भेज दिया। लोगों के अनुसार, संभवतः दुर्गेश स्कूल के बाद तालाब में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें