फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गणेश की फिरकी में फंसा ब्लू, रेड 74 रन से जीता

Sun, 14 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जीबीसीए रेड और ब्लू के बीच एक दिवसीय मैत्री मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए रेड ने ब्लू को 74 रनों से शिकस्त दी। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए गणेश ने चार ओवर में आठ रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए रेड की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट गंवाकर 177 रन बनाए। इसमें शन्नी ने 43, शिवम ने 13 व गणेश ने 11 रन की पारी खेली। ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए निलेश ने तीन, शिवांगी ने दो व चक्रवीर ने एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए ब्लू की पूरी टीम 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। रेड ने 74 रन से मुकाबला जीत लिया। ब्लू के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए निलेश ने 26, शिवांगी ने सात और विनायक ने छह रन की पारी खेली। रेड के तरफ से गेंदबाजी करते हुए गणेश ने तीन, अरहम ने दो और हर्ष व अनुराग ने एक-एक विकेट चटकाए। इस दौरान क्रिकेट कोच विपिन त्रिपाठी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें