फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुनरीक्षण अभियान को समय पर पूरा करें बीएलओ

Tue, 19 Aug 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को प्रशिक्षित करते एसडीएम राज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लॉक सभागार में सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ की बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे एसडीएम राजेश कुमार ने ग्राम पंचायत निर्वाचन को लेकर 19 से 29 अगस्त तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य 19 से 29 अगस्त तक चलेगा, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इसके बाद 30 अगस्त को बीएलओ किए गए सत्यापन के अनुसार परिवर्धन‚ संशोधन अपमार्जन की सूची तहसील में जमा करनी होगी। इसका आलेख प्रकाशन पांच दिसंबर 2025 को किया जाएगा। प्रकाशित की गई मतदाता सूची पर दावे, आपत्ति छह से लेकर 12 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। एसडीएम ने बैठक में बीएलओ को मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कैसे किया जाना है, उसे विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्रा, अजय राय, विनीत सिंह, अवनीश सिंह, अंकित त्रिपाठी, विनय सिंह, अभिषेक कुमार, लवकुश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें