शोहरतगढ़। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में हुई। कुल 21 फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं। इसमें राजस्व से संबंधित तीन मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान राजस्व के 15, थाना का दो, बीडीओ का दो, इंडो-नेपाल बाॅर्डर का एक, सरयू नहर का एक मामला आया। इस दौरान एसडीएम राहुल सिंह, तहसीलदार अजय कुमार सीओ पवीन प्रकाश आदि उपस्थित रहे।