फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाता जोड़ो अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 24 Nov 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हर बूथ पर नए मतदाताओं की पहचान कर नाम जुड़वाने के निर्देश, उपलब्ध कराए गए फार्म-6
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मतदाता सूची में पात्र नए नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय पर नौगढ़ देहात मंडल की कामकाजी बैठक हुई। इसमें मतदाता जोड़ो अभियान की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं की पहचान करने और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सक्रियता से काम करने को कहा गया। बताया गया कि पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए सभी बूथों पर फार्म-6 उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यकर्ताओं को नागरिकों तक फार्म पहुंचाने और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, मंडल प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी और मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता ने अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें