फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाई की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Tue, 24 Nov 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर का मामला, डेढ़ माह पहले दर्ज हुई थी गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन

बांसी। शास्त्रीनगर वार्ड निवासी दीपक कुमार ने भाई की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
दीपक के अनुसार, उनके भाई सोनू की 20 मई को गंभीर चोट लगने के बाद मौत हो गई थी। घटना के समय वह मुंबई में थे। घर लौटने पर उन्हें बताया गया कि सोनू शराब के नशे में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हुई। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई थी। इस बीच सोनू का घायल अवस्था में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर हमलावरों के नाम बता रहा था।
विज्ञापन

दीपक का आरोप है कि वीडियो के आधार पर काफी प्रयास के बाद 30 सितंबर को बांसी कोतवाली में अनूपा देवी, रोशनी, मनीष, अशोक, संतोष और घेराऊ के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने आरोपियों पर संपत्ति हड़पने की नीयत से भाई की हत्या करने और उन्हें व उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें