फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर द्वितीय चरण को लेकर भाजपा ने की बैठक

Fri, 09 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इटवा विधानसभा क्षेत्र के खुनियांव, इटवा और बिस्कोहर में हुई बैठक
विज्ञापन

इटवा। एसआईआर द्वितीय चरण को लेकर बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र इटवा के बिस्कोहर, इटवा और खुनियांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने मतदाता सूची में छूटे नामों को बढ़ाने व अपात्रों का नाम मतदाता सूची से हटाने पर चर्चा की।
बिस्कोहर, खुनियांव व इटवा में पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम हटाने और शामिल करने का यह कार्य पूरी तरह योजनाबद्ध, पारदर्शी और संगठनात्मक मर्यादा के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूची निकलने के बाद यदि किसी योग्य, सक्रिय अथवा वास्तविक आम नागरिक का नाम किसी कारणवश छूट गया हो तो उसे जोड़ने की प्रक्रिया एसआईआर के निर्धारित मानकों के अनुसार ही की जानी चाहिए। बिना सत्यापन, दबाव या अनुशंसा के आधार पर नाम जोड़ना संगठन की व्यवस्था और विश्वसनीयता को कमजोर करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम बढ़ाने से पूर्व स्थल सत्यापन, स्थानीय पदाधिकारियों की पुष्टि और प्रामाणिक तथ्यों का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के पदाधिकारी इस कार्य में अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें ताकि सूची में केवल वास्तविक और सक्रिय लोगों के नाम ही सम्मिलित हों। पूर्व मंत्री ने कहा कि लिस्ट केवल संख्या बढ़ाने का माध्यम नहीं बल्कि संगठन की वास्तविक ताकत का दर्पण होती है। इसलिए नाम जोड़ते समय यह देखा जाना चाहिए कि संबंधित व्यक्ति संगठन से सक्रिय रूप से जुड़ा है, पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित है और जनता के बीच उसकी सकारात्मक भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सूची में संशोधन की प्रक्रिया समयबद्ध होनी चाहिए ताकि अंतिम सूची तैयार होने से पूर्व सभी आवश्यक सुधार किए जा सकें। अनावश्यक विलंब या मनमानी संगठनात्मक अनुशासन के विपरीत है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लिस्ट से जुड़े प्रत्येक कार्य को जिम्मेदारी, ईमानदारी और संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए करें। इससे न केवल संगठन मजबूत होगा बल्कि जनता का विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें